
*श्रीराम कथा का तीसरा दिन: *शिव विवाह की सजीव झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु*
*श्रीराम कथा का तीसरा दिन: *शिव विवाह की सजीव झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु*
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
स्थानीय जिले के नौगढ़ स्थित दुर्गा माता मंदिर पोखरे पर नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन भक्ति का अद्भुत माहौल रहा।
वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका राघव प्रिया ओझा ने भगवान शिव-पार्वती विवाह, ताड़कासुर और कामदेव वध से जुड़े प्रसंगों का सजीव एवं भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान प्रस्तुत शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी ने उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथा वाचिका ने जीवन में प्रेम, समर्पण, त्याग, धर्म और सच्चे संबंधों का महत्व समझाते हुए कहा कि संकट और दुख में साथ निभाने वाला ही सच्चा मित्र होता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार शामिल हुए, जिन्होंने कथा का श्रवण कर आरती-पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजू पाण्डे ने किया,इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जयसवाल, शिवनारायण जायसवाल, प्रभु नारायण जायसवाल, सुनील शर्मा, विनय जायसवाल, अक्षय विश्वकर्मा,रितेश जायसवाल, मुकेश केशरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।











