*महर्षि वाल्मीकि के विचारों से समाज को मिलती है अंधकार से प्रकाश की राह: सपा*

*महर्षि वाल्मीकि के विचारों से समाज को मिलती है अंधकार से प्रकाश की राह: सपा*
•~ जिला कार्यालय में जयंती समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव और सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने किया संबोधित

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता विनोद मिश्रा /अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार, 26 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और उनके प्रेरणादायी विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
*महर्षि वाल्मीकि का साहित्यिक योगदान अविस्मरणीय*
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान ऋषि एवं आदिकवि थे। उन्होंने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को अमूल्य धरोहर प्रदान की। उनका जीवन और साहित्य समाज को नैतिकता, सदाचार तथा मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती उनके महान व्यक्तित्व, साहित्यिक योगदान और विचारों को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
*अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले महान ऋषि थे वाल्मीकि: सांसद*
समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे महान ऋषि थे, जिनका जीवन समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, सद्भाव और सकारात्मक सोच को मजबूत किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
*संगोष्ठी में वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी*
जयंती समारोह एवं संगोष्ठी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अब्दुल जब्बार खान,अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडेय, ऋषि राज यादव, अखिलेश, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़, पंडित कृष्ण, डॉ. केडी सिंह पटेल, जगत पटेल एवं विवेक सिंह पटेल सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने तथा उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles