28 वी मण्डलीय माध्यमिक खेल कूद प्रतियोगिता भव्य उद्घाटन

28 वी मण्डलीय माध्यमिक खेल कूद प्रतियोगिता भव्य उद्घाटन

राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के प्रांगड़ चलेगी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

28 वीं मण्डलीय माध्यमिक खेल कूद प्रतियोगिता विंध्याचल मंडल मिर्जापुर मंडल की जनपद सोनभद्र के राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के खेल मैदान मे 26 अक्टूबर को भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड की उपस्थिति मे किया गया।यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर तक अनवरत चलेगी।
कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामसकल,भाजपा नेता सदर प्रमुख अजीत रावत का जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के आयोजक /प्रधानाचार्य डा बृजेश कुमार सिंह ने उपस्थित समस्त प्रधानाचार्य एवं व्यायाम शिक्षक गणो को कैप एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया।
मण्डलीय खेल प्रतियोगिता मे जनपद सोनभद्र,मिर्जापुर भदोही जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे है।
इस मौके पर तीनो जनपदो के लगभग दो सौ प्रधानाचार्य एवं व्यायाम शिक्षक गण मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह मे मुख्य अतिथि मंत्री द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर हवा मे गुब्बारे उड़ाए गये।

प्रतियोगिता मे तीनो जनपदो के लगभग 200 से अधिक खिलाडी प्रतभागी भाग ले रहे है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles