* चक्रवाती तूफान का अलर्ट, आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय, हेल्पलाइन नंबर जारी*

* चक्रवाती तूफान का अलर्ट, आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय, हेल्पलाइन नंबर जारी*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली:बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के संभावित असर को देखते हुए चन्दौली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कक्ष में 24×7 क्रियाशील कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी आपात स्थिति, जलभराव या दुर्घटना की सूचना के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 1077 और 262100 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला कार्यालय द्वारा सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस और स्थानीय निकायों को मुख्यालय पर अलर्ट रहने और आवश्यक संसाधन दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने लोगों से बिना वजह घर से बाहर न निकलने, धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जनसुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles