*चक्रवाती तूफान का कहर: राहत कार्यों और नुकसान का आकलन करने खुद मैदान में उतरे डी एम।*

*चक्रवाती तूफान का कहर: राहत कार्यों और नुकसान का आकलन करने खुद मैदान में उतरे डी एम।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चंदौली: जनपद में आए चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर उन्होंने जमीनी हालात देखे और अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के तत्काल राहत कार्य और क्षति का सर्वे पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और लेखपालों को संयुक्त रूप से क्षेत्रों में घूमकर फसल, मकान और अन्य संपत्तियों के नुकसान की सटीक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र पीड़ित मुआवजा पाने से वंचित न रहे और सर्वे पूरा होते ही राहत राशि सीधे प्रभावितों के खातों में ट्रांसफर की जाए।
आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे प्रशासनिक व राजस्व अमले को अलर्ट पर रखा गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles