
*अलीनगर में गैस गोदाम में चोरी का खुलासा: 30 सिलेंडरों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार*
*अलीनगर में गैस गोदाम में चोरी का खुलासा: 30 सिलेंडरों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार*
चन्दौली अविनाश तिवारी
स्थानीय जिले के अलीनगर पुलिस ने मानसनगर स्थित इंडेन गैस गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 30 गैस सिलेंडर, घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक गाड़ी, लोहे का पेचकस और ₹6,400 नकद बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने मानसनगर गैस गोदाम में सेंध लगाकर सिलेंडर चुरा रहे एक आरोपी को रंगे हाथ मौके से ही धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही और कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने पटनवा गांव से तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान: रोहित खरवार, मोहित खरवार, रतन गौड़ और सुधीर सिंह। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।











