*नौगढ़ में स्वच्छता जागरूकता शिविर: 390 बच्चों को सिखाए साफ-सफाई के गुण*

*नौगढ़ में स्वच्छता जागरूकता शिविर: 390 बच्चों को सिखाए साफ-सफाई के गुण*
 नौगढ़ /चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोलाबाद स्थित राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में शनिवार को एसबीआई फाउंडेशन की परियोजना ‘एसबीआईएफ जीवनम’ और ग्रामीण विकास ट्रस्ट (जीवीटी) के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यालय के करीब 390 छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान बच्चों को हाथ धोने के छह चरणों, भोजन से पहले व शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने, तथा गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई।
इसके बाद बच्चों ने विद्यालय परिसर और गांव में ‘स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव’ का नारा लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी ने अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और ग्रामीण विकास ट्रस्ट की टीम मौजूद रही।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles