*दीपावली से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘विनायक स्वीट हाउस’ का लाइसेंस निलंबित, कई दुकानों पर छापेमारी*

*दीपावली से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘विनायक स्वीट हाउस’ का लाइसेंस निलंबित, कई दुकानों पर छापेमारी*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
दीपावली त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरी और गंदगी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चंदौली जनपद में शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश और सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) धीरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विभाग ने चहनिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित ‘विनायक स्वीट हाउस’ की निर्माण इकाई में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अन्य दुकानों की कमियों पर सुधार नोटिस जारी किए गए।
उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने चहनिया स्थित ‘आर्य स्वीट हाउस’ से बर्फी और चाट के नमूने सील कर प्रयोगशाला भेजे। छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव और अरविंद कुमार शामिल रहे।
सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने चेतावनी दी है कि त्योहारों पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles