
*नैनो यूरिया-डीएपी के वैज्ञानिक उपयोग से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी गई जानकारी*
*नैनो यूरिया-डीएपी के वैज्ञानिक उपयोग से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी गई जानकारी*
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। खेत बचाओ अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मुराही बकौली ग्रामसभा में किसान जागरूकता सभा आयोजित कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्यामलाल जायसवाल की मौजूदगी में इफको के प्रतिनिधि अवनीश कुमार पांडेय ने आगामी रबी फसल की तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी देते हुए प्रति किलोग्राम बीज पर पांच मिलीलीटर नैनो डीएपी से बीज उपचार कर बुवाई करने की सलाह दी। साथ ही संतुलित उर्वरक प्रबंधन और खेती की लागत कम करने के उपाय बताए।कृषि विभाग के कृषि प्राविधिक सहायक अनुपम यादव ने किसानों को विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं आरबीआई के प्रतिनिधि नीरज पांडेय ने डिजिटल बैंकिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के प्रति आगाह करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए।कार्यक्रम में इफको प्रतिनिधि राज दुबे (एएसए) सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। अंत में किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के साथ टिकाऊ खेती करने की अपील की गई। आयोजन का उद्देश्य खेती की लागत घटाने, मिट्टी का स्वास्थ्य बचाने और किसानों को जागरूक बनाना रहा।











