
*प्रयागराज शब्द श्री सम्मान से नवाजे गए सोनभद्र के साहित्यकार राम अनुज धर द्विवेदी*
*प्रयागराज शब्द श्री सम्मान से नवाजे गए सोनभद्र के साहित्यकार राम अनुज धर द्विवेदी*
•~ प्रयागराज काव्य महाकुंभ में साहित्यिक योगदान के लिए मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया गौरव
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोनभद्र के वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार एवं साहित्यकार राम अनुज धर द्विवेदी को प्रयागराज में आयोजित प्रयागराज शब्द श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जगदीश साहित्य संस्थान एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रयागराज काव्य महाकुंभ में प्रदान किया गया।
हिन्दुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज में संस्थान के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं सम्मान समारोह हुआ। संस्थान के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह तन्हा, संरक्षक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, संस्थापिका एवं महासचिव
जगदीश कौर सहित मंचासीन अतिथियों ने श्री द्विवेदी को सम्मानित किया।घोरावल तहसील के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी राम अनुज धर द्विवेदी को उनके साहित्यिक लेखन, कविता संग्रह और साहित्यिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। इससे पूर्व भी उन्हें सोन रत्न, सोन गौरव, समाज शिरोमणि, पत्रकार गौरव, हिन्दी गौरव रत्न, पूर्वांचल एकता सम्मान और स्वामी विवेकानंद युवा सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।उनकी इस उपलब्धि से सोनभद्र के साहित्यिक जगत में हर्ष व्याप्त है।











