*दीपावली-छठ से पहले मारकुंडी में जागा स्वच्छता का अलख, गांव की गलियों में उतरी सफाई टीम*

*दीपावली-छठ से पहले मारकुंडी में जागा स्वच्छता का अलख, गांव की गलियों में उतरी सफाई टीम*
•~ मारकुंडी की गलियों में चला सफाई का डंडा, झाड़ियों और गंदगी से मिलेगी मुक्ति!

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। दीपावली, भैया दूज एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर ग्राम पंचायत मारकुंडी में स्वच्छता अभियान ने जोर पकड़ लिया है। पर्वों के मद्देनजर मंगलवार को सदर विकास खंड के सलखन न्याय पंचायत अंतर्गत मारकुंडी ग्रामसभा में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में व्यापक साफ-सफाई अभियान शुरू कराया गया। अभियान के तहत आरसी सेंटर, प्राथमिक विद्यालय कोलान बस्ती तथा यादव बस्तियों में सफाई कार्य कराया गया।
गौरतलब है कि बीते दिनों हुई लगातार बारिश के बाद गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और खाली पड़े स्थानों पर घास-फूस एवं झाड़ियों का जमाव हो गया था। कई जगहों पर जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। त्योहारों के नजदीक आने के साथ ही ग्रामीणों को गांव की साफ-सफाई और संक्रामक बीमारियों के फैलने की चिंता सताने लगी थी।ऐसे में ग्राम प्रधान की पहल पर सफाई अभियान शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सार्वजनिक स्थलों एवं बस्तियों में सफाई कार्य शुरू होने से लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों के दौरान स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने अभियान के माध्यम से गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की पहल की। इस दौरान सूरज यादव, राजकुमार, सूरज केशरी, विकास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles