
*नवागत डीएम शैलेष कुमार ने संभाला कार्यभार ,बोले—शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता’।*
*नवागत डीएम शैलेष कुमार ने संभाला कार्यभार ,बोले—शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता’।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
:2016 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को जनपद के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिये lकार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया बंधुओं और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद (प्रेस वार्ता) किया। इससे पहले वे जनपद संत रविदास नगर (भदोही) में बतौर जिलाधिकारी कार्यरत थे।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति (अन्त्योदय) तक सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
पारदर्शिता और त्वरित न्याय: रेवेन्यू कोर्ट (राजस्व न्यायालय) से जुड़े वादों के शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया है।
गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विकास: जनपद में चल रहे सभी निर्माण कार्य और विकास परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराई जाएंगी।
कार्यालयों में सुधार और सुव्यवस्था: कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, रंगाई-पुताई और फाइलों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए ताकि आम जनता को बिना किसी विलंब के प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।
नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की नीतियों का धरातल पर क्रियान्वयन सभी विभागों के समन्वय से ही संभव है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की मूल भावना को दोहराते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया के सहयोग व सकारात्मक सुझावों का स्वागत किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी सहित जनपद के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।











