
*बीजपुर पुलिस ने चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
*बीजपुर पुलिस ने चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
*चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दोनों आरोपियों को भेजा न्यायालय*
बीजपुर/सोनभद्र(संदीप राय )
क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को थाना बीजपुर पुलिस बस स्टैंड के पास भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना बीजपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 116/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उत्तम कुमार (24 वर्ष) पुत्र रामनगीना गुर्जर तथा बबलू कुमार (26 वर्ष) पुत्र शिव प्रसाद वैशवार, निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की एक मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार एवं कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।











