*हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! पिपरी जामा मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, ध्वस्तीकरण पर लगाई रोक*

*हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! पिपरी जामा मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, ध्वस्तीकरण पर लगाई रोक*

*इण्डिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता सेराज अहमद/ अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। दुद्धी तहसील के पिपरी (तुर्रा बाजार) स्थित दशकों पुरानी जामा मस्जिद एवं कब्रिस्तान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश देते हुए मस्जिद भवन और उसकी चहारदीवारी के ध्वस्तीकरण पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति अजीत कुमार एवं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने 17 नवंबर 2026 को यह आदेश पारित किया।मस्जिद इंतिज़ामिया कमेटी के अध्यक्ष आफताब अहमद की ओर से अधिवक्ता अभिषेक कुमार चौबे ने याचिका संख्या WRIT-C No. 45155 of 2026 के माध्यम से न्यायालय में पक्ष रखते हुए मस्जिद के वक्फ बोर्ड में पंजीकरण, सरकारी गजट में अधिसूचना तथा दशकों पुराने अस्तित्व से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए।अधिवक्ता ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बिना नोटिस और सुनवाई का अवसर दिए मस्जिद को अवैध घोषित करने की प्रक्रिया को नैसर्गिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों के विपरीत बताया। साथ ही वक्फ संपत्ति से जुड़े विवादों में सक्षम वक्फ ट्रिब्यूनल के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा भी उठाया।न्यायालय ने प्रस्तुत तथ्यों का संज्ञान लेते हुए अगली सुनवाई तक मस्जिद भवन एवं चहारदीवारी पर किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया। वहीं राज्य सरकार से मामले में आवश्यक निर्देश प्राप्त कर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।
*8 दिसंबर को अगली सुनवाई*
हाईकोर्ट के इस अंतरिम आदेश से मस्जिद कमेटी को फिलहाल बड़ी कानूनी राहत मिली है। कमेटी अध्यक्ष आफताब अहमद एवं पदाधिकारियों ने आदेश का स्वागत करते हुए अधिवक्ता अभिषेक कुमार चौबे के प्रति आभार जताया। साथ ही क्षेत्रवासियों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
*फिलहाल बुलडोजर कार्रवाई पर रोक के बाद अब सभी की निगाहें 8 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।*


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles