*बेलछ में मिला लावारिस नवजात! चाइल्ड हेल्पलाइन बनी मसीहा, सुरक्षित रेस्क्यू कर बचाई मासूम की जिंदगी*

*बेलछ में मिला लावारिस नवजात! चाइल्ड हेल्पलाइन बनी मसीहा, सुरक्षित रेस्क्यू कर बचाई मासूम की जिंदगी*
•~ अज्ञात नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा इलाज

*इण्डिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ स्थित टोला अगरडीहवा में अज्ञात नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और चोपन पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को सुरक्षित रेस्क्यू कर नया जीवन देने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मौके पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, काउंसलर अमन सोनकर तथा चोपन थाने के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी रामज्ञान सिंह यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
रेस्क्यू के बाद नवजात को तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र पहुंचाया गया, जहां उसे स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। वहीं नियमानुसार बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि मासूम की सुरक्षा, देखभाल और भविष्य को लेकर उचित निर्णय लिया जा सके।परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि कहीं भी कोई बच्चा असहाय, असुरक्षित या संकट में दिखाई दे तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन **1098** अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
**एक छोटी-सी सूचना बन सकती है किसी मासूम के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद।**


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles