
सुरक्षित रसोई ही स्वास्थ्य परिवार की गारंटी बोले सहायक प्रबंधक-अबदुल लतीफ
सुरक्षित रसोई ही स्वास्थ्य परिवार की गारंटी बोले सहायक प्रबंधक-अबदुल लतीफ
ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम सेमरा पंचायत भवन में हुआ आयोजीत
चन्दौली ,अविनाश तिवारी जिला ब्यूरो
नौगढ़ के सेमरा ग्राम पंचायत भवन पर इंडियन मिल की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजन किया गया। जहां मौजूद मौके पर उपभोक्ताओं से सीधे बातचीत कर जागरूक किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार चंदौली के तहसील नवगढ़ में सीमा पंचायत भवन में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्रामीण संपर्क अभियान के तहत आयोजन किया । मौके पर मौजूद वाराणसी मंडल के उपप्रबंधक अब्दुल लतीफ ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके समस्याओं का समाधान करते हुए वितरक अधिकारियों को किया दिशा निर्देश दिया।
कार्यक्रम में आए सहायक प्रबंधक अनूप गुप्ता ने भी उपस्थित उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि हर उपभोक्ताओं तक सुरक्षित सुविधा उपलब्ध हो इस दौरान ग्रामीणों ने तालिययों से उनके बातों का समर्थन किया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने भी सक्रियता दिखाई। डॉक्टर ने दवाई के साथ पोषण स्वच्छता पर जोर दिया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने इंडिया न्यूज़ लाईव टीबी के ब्यूरो से बात कर अपना अनुभव साझा किया इस अवसर पर
सेमरा गांव की रेखा देवी ने बताया _साहब लोग जो बात बताए हैं, उषसे हमको बहुत सिख मिला,अब से हम गैस के देखभाल सही से करेगे।
बुजुर्ग महिला की बात से खुश होकर अधिकारियों ने रसोई से संबंधित उपकरण भेंट कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद यादव ने सभी अधिकारियों, मेडिकल टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से ग्रामीणों में जागरूकता होगी।











