बंधे में मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस*

*बंधे में मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय)

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला सतपेड़वा नगराज में सोमवार को एक बृद्ध महिला का शव मिलने से घर मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रैमुन देवी गोड पत्नी सरजू गोड उम्र लगभग 50 वर्ष लंबे समय से किसी गम्भीर बीमारी से परेशान थी।वह रविवार की सुबह अपने पति को दवा लेने की बात कह कर घर से निकली थी तो घर वापस नही आयी।इस बीच शाम को उसका पति सरजू जंगल से घर आया तो पत्नी को घर मे न पा कर काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं उसका पता नही चला।सोमवार सुबह उसने फिर से खोजबीन शुरू किया तो घर से 50 मीटर दूर एक बंधे के किनारे उसका चप्पल और डंडा दिखाई दिया।शक होने पर ग्रामीणों द्वारा बीजपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी सूचना पर उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव मय हमराह पुलिस के साथ मौके पर पहुँच कर कटिया और जाल के सहारे बंधे में खोज कराया गया तो बृद्ध महिला का शव बरामद हुआ।इस बाबत उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि उसके पति और गाँव मे जनचर्चा के अनुसार मृत महिला लंबे समय से बीमारी से त्रस्त थी।फिलहाल महिला के शव को एनटीपीसी रिहंद धन्वंतरि हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है मामले की जांच किया जा रहा है शव को विधिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेजा जाएगा।इसी प्रकार मृतक महिला के पति सरजू गोड ने भी पुलिस को तहरीर देकर तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता की माँग की है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles