
*स्वीकृत ऋण की धनराशि बैंक खाते से धोखाधड़ी कर किसी दूसरे व्यक्ति ने किया आहरण*
*स्वीकृत ऋण की धनराशि बैंक खाते से धोखाधड़ी कर किसी दूसरे व्यक्ति ने किया आहरण*
👉🏻ब्रांच से जमा चेक बुक के चार पन्ने भी गायब
👉🏻खाताधारक दुकानदार के पैरों तले खिसक गयी जमीन
👉🏻पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को शिकायती पत्र सौंप लगायी न्याय की गुहार
(अवधेश कुमार गुप्ता)
गुरमा- सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के गुरमा मोड़ स्थित एक दुकानदार की स्वीकृत ऋण की धनराशि बैंक खाते से धोखाधड़ी कर किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा आहरण कर लेने तथा ब्रांच में जमा चेक बुक के चार पन्ने को गायब कर देने समेत ऋण की वसूली हेतु दबाव बनाये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न करते हुए परेशान किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को सौंपे गये शिकायती पत्र में मारकुंडी ग्राम पंचायत के गुरमा मोड़ निवासी दुकानदारओमप्रकाश पुत्र स्व०रामभगत ने कहा है कि इण्डियन बैंक शाखा मारकुण्डी में खाता संख्या 50208557902है तथा उरमौरा स्थित विनयना इंवेस्टमेंटर एण्ड फाइनेंस लि० से दुकान के लिए ऋण का आवेदन किया था। ऋण स्वीकृत होने के पश्चात बीते 18 अप्रैल 2025 को खाते उपरोक्त में 45000 रुपये आया जिसे दुकानदार ने आहरण नहीं किया तथा फाइनेंस कंपनी के संबंधित लोगों द्वारा धोखाधड़ी करके उसी दिन किसी दूसरे व्यक्ति से उपरोक्त खाते से उक्त धनराशि ₹10-10 हजार रुपये चार बार तथा ₹5 हजार एक बार में फर्जी ढंग से आहरण कर लिया गया तथा खाताधारक दुकानदार को इसकी जानकारी तक नहीं हुई और जब मोबाइल पर मैसेज तथा वसूली का दबाव बनाये जाने लगा तब इसकी जानकारी हुई तो
खाताधारक के पैरों तले जमीन ही खिसक गयी।आनन फानन में उक्त फाइनेंस कम्पनी लि० से सम्पर्क किया तो ज्ञात हुआ कि पैसा निकल गया है तथा ब्रांच में जमा करवाये गये चेक बुक के चार पन्ने भी गायब है। फाइनेंस कम्पनी के बी० एम०अनिल सिंह तथा विरेन्द्र ने जालसाजी व धोखाधड़ी करके रूपयों में हेराफेरी कर फर्जी ढंग से फसाने की साजिश रची गयी है। आशंका जाहिर किया है कि उपरोक्त तथाकथित व्यक्ति ही सांठगांठ तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षड़यंत्र रचते हुए धनराशि का आहरण किये है तथा पूछने पर टालमटोल बहानेबाजी कर रहे हैं। इसको लेकर खाताधारक दुकानदार काफी चिंतित,परेशानहाल है। इसकी लिखित
प्रार्थना पत्र बीते दिनांक 02 सितम्बर 25 को चोपन थाने तथा दिनांक 03 सितम्बर 25 को रावर्ट्सगंज थाने को देते हुए साइबर क्राइम पोर्टल पर भी पंजीकृत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया सिर्फ दौड़ाया जा रहा है।
भुक्तभोगी पीड़ित खाताधारक दुकानदार ने उपरोक्त तथ्यों की न्यायिक जांच करवाकर उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है ताकि न्याय संगत हो सके।











