
जिलाधिकारी ने केकराही बूथ पर बी एल ओ कार्यों का निरीक्षण कर, दिया आवश्यक निर्देश।
जिलाधिकारी ने केकराही बूथ पर बी एल ओ कार्यों का निरीक्षण कर, दिया आवश्यक निर्देश।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय विकासखंड केकराही बूथ पर शुक्रवार को लगभग साढ़े दस बजे जिलाधिकारी बद्री प्रसाद सिंह ने पहुंचकर सर्वप्रथम पठन-पाठन हो रहे कक्षाओं का निरीक्षण किया इसके बाद शौचालय, कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया तत्पश्चात बूथ लेवल अधिकारी कर्मचारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए शक्त लहजे में कहा कि सभी बूथ लेवल के बी एल ओ शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा 4 दिसंबर तक शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन अपलोडिंग अनिवार्य रूप से कर लें किसी भी दशा में
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बी एल ओ विशेष प्रकार पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाएं क्योंकि मतदाता सूची पूर्ण निरीक्षण की प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है जिसमें बी एल ओ की भूमिका निर्णायक होती है। इस दौरान वीडियो गुरु शरण श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील यादव, बी एस ए ,ग्राम प्रधान रामचंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।











