*कन्या जन्मोत्सव: नवजात 112बालिकाओं को मिला सम्मान।*

*कन्या जन्मोत्सव: नवजात 112बालिकाओं को मिला सम्मान।*
*अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो*
चंदौली में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और बालिका सम्मान को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और संस्थानों में कन्या जन्मोत्सव मेगा इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें नवजात बालिकाओं के जन्म का उत्सव केक काट कर मनाया गया ,बेबी किट वितरण किया गया और उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का आयोजन चंदौली के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में किया गया, इस कार्यक्रम राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चंदौली,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सैयदराजा एमसीएच विंग्स, जिला चिकित्सालय पं. कमलापति त्रिपाठी, जिला चिकित्सालयसा,मुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सकलडीहा,जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, ब्लॉक प्रमुख सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी चंदौली, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित स्वास्थ्य, महिला कल्याण और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles