
विभिन्न बिंदुओं को लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी।
विभिन्न बिंदुओं को लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी।
सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा / विभिन्न बिंदुओं पर प्रदेश स्तर के नेतृत्व में चल रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विकासखंड करमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने भी अपने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भी अपने-अपने ग्राम पंचायत में प्रदेश नेतृत्व की मांगों को लेकर विरोध करने लगे हैं।ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की माना जाए तो पता चला कि हम लोगों का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं सत्याग्रह के रूप में चल रहा है ।जिसमें मुख्य रूप से विभिन्न बिंदु मिलते है।1- ऑनलाइन उपस्थिति, होना है।2- अन्य विभागों के कार्यों में लगाने के विरोध में 3- साइकिल भत्ता के बारे में जो अब से लगभग 40 से 50 वर्ष पूर्व दिया जाता रहा है जो आज प्रासंगिक है ।आज भी वही जारी है। 4- शैक्षिक योग्यता एवं ग्रेड ग्रेड पे बढ़ाने के संदर्भ में, विरोध में जैसे शैक्षिक ग्रेजुएशन को देखते हुए हम लोगों की मांग पूरी हो हमारा प्रदेश नेतृत्व प्रदेश स्तर तक सरकार से मांग कर रहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमारी मांगों को पूर्ण किया जाए अन्यथा हम लोग अपना विरोध प्रदर्शन इसी तरीके जारी रखेंगे।











