
सी एच सी अधीक्षक मधुपुर का निधन।
सी एच सी अधीक्षक मधुपुर का निधन।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
मधुपुर सीएचसी अधीक्षक का निधन अस्पताल परिसर में फैला मातम।बताया गया कि सुगर से पीड़ित थे। जिला अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम।
प्राप्त जानकारी अनुसार रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आ एन सिंह का बुधवार दोपहर को निधन हो गया। अधीक्षक पिछले कुछ दिनों से डायबिटीज से पीड़ित थे।
बुधवार दोपहर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधीक्षक के निधन की खबर सुनते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक छा गया। सभी ने उन्हें एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में याद किया।