*बीजपुर की सुप्रसिद्ध रामलीला का हुआ शुभारंभ,वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह बघेल ने सह अतिथियों संग किया उद्घाटन*

*बीजपुर की सुप्रसिद्ध रामलीला का हुआ शुभारंभ,वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह बघेल ने सह अतिथियों संग किया उद्घाटन*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय)

स्थानीय बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार की शाम वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार सुप्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी व अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ ने सह अतिथियों संग फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुकुट पुजन के साथ रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आचरण व आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए। भगवान श्री राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। व्यक्ति को अपने अंदर अहंकार को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो इस श्री रामलीला के द्वारा लोगो के समक्ष प्रत्येक वर्ष प्रस्तुत किया जाता है। हम सभी को प्रभु श्री राम के लीला को देखकर उनके जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिये।प्रमुख समाजसेवी व संविदाकार जे एन चौरसिया ने कहा कि वर्षों से चली आ रही रामलीला की इस परंपरा को जारी रखने के लिए बीजपुर के लोग बधाई के पात्र हैं उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया तथा युवाओं से आगे आने व इस परंपरा को कायम रखने की अपील की। कार्यक्रम के प्रारंभ में दुर्गापूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सभी अतिथियों को बैच लगा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।उन्होंने समारोह में आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि इस वर्ष मध्यप्रदेश के सीधी जिले के नीलकंठ धाम मौहार से आये हुए रामलीला मण्डली के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।उन्होंने रामलीला मंडली के महन्त अश्वनी प्रसाद पाठक, कलाकार बृजलाल, बृजबली, बृजमोहन समेत सभी कलाकारों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर थाना बीजपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह,आर के सिंह,समाजसेवी गणेश शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव,डा. सुधीर,ग्राम प्रधान बीजपुर प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता,डाॅ गिरजाशंकर पाण्डेय,जयशंवत सिंह,लल्लन सिंह, बृजकिशोर गुप्ता,सीताराम शर्मा, योगेन्द्र चौबे,विनोद गर्ग,प्रेमचन्द गुप्ता, नागेन्द्र सिंह,रविन्द्र गुप्ता,राजेश सिंह, मुन्ना प्रसाद,सुरेन्द्र अग्रहरी,ईश्वर प्रसाद गर्ग,अशोक चौरसिया,उमेश सिंह, भोलानाथ पाण्डेय,सुनील सिंह समेत भारी संख्या में महिलाएं,पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव समेत पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।कार्यक्रम का शानदार संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने अपने जोशीले एवं जोरदार अंदाज में किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles