
” *हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न, पोस्टर, पंफलेट व स्टीकर का हुआ विमोचन*
” *हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न, पोस्टर, पंफलेट व स्टीकर का हुआ विमोचन*
•-1 सितंबर को वृहद स्तर पर होगा आयोजन
गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में आगामी 1 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विन्ध्याचल मण्डल की मण्डलीय समीक्षा बैठक सोनभद्र स्थित संघ भवन में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पंच संकल्प से जुड़े पोस्टर, पंफलेट और स्टीकर का विमोचन उत्तर प्रदेश के आयाम प्रमुख शशांक कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।आयाम प्रमुख ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवा का माध्यम बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडल के शत-प्रतिशत विद्यालयों में इस कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए न्याय पंचायत स्तर तक संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए जाएं।
मण्डल अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तीनों जनपदों में विकासखंड स्तर पर संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं, जिससे प्रत्येक विद्यालय में यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित हो सके। इस दिन विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक मिलकर पांच संकल्प लेंगे, जिससे समाज और विद्यालय के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित होगा।
कार्यक्रम संयोजक व जिलाध्यक्ष सोनभद्र अशोक कुमार त्रिपाठी ने जिले की योजना रचना प्रस्तुत करते हुए शत प्रतिशत विद्यालयों में कार्यक्रम कराने की रणनीति बताई और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।बैठक में मीरजापुर जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी व जिलामहामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल ने अपने जनपद की कार्ययोजना साझा की। वहीं, आयाम संयोजक सोनभद्र जयप्रकाश विश्वकर्मा ने पांचों संकल्पों पर विस्तार से चर्चा की और अरुणेश पाण्डेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक की अध्यक्षता अखिलेश वत्स और संचालन आनन्द देव पाण्डेय सहमीडिया प्रभारी सोनभद्र ने किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री गणेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. बृजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, संयुक्त मंत्री कमलेश विश्वकर्मा व कमलेश गुप्ता, आयाम सहसंयोजक दिनेश कुमार दुबे, उमाकांत पाण्डेय, दिवाकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष नगवां दिलीप पाठक, महामंत्री संजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बभनी शिवकुमार व द्वारिका प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन नागेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।











