
*शराब के नशे में बाइक अनियंत्रित, दो गंभीर रूप से घायल*
*शराब के नशे में बाइक अनियंत्रित, दो गंभीर रूप से घायल*
*अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो*
नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। डुमरिया मोड़ के पास शराब के नशे में धुत बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गये, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, नौगढ़ के बसौली निवासी अंशु कोल (35 वर्ष) और रामचंदर कोल (38 वर्ष) नौगढ़ से अपने घर बसौली लौट रहे थे। इसी दौरान, डुमरिया मोड़ के पास अत्यधिक शराब के नशे के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अंशु कोल(35वर्ष) मौके पर बेहोश हो गए, जबकि रामचंदर कोल(38वर्ष) को गंभीर चोटें आईं।राहगीरों द्वारा 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस। दोनों घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया l
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अजीत सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, अंशु कोल(35वर्ष) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रामचंदर कोल का इलाज कर घर भेज दिया गया है।
पुलिस ने घटना की जांच कर ,लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।











