वनकर्मियों ने खोला मोर्चा, 6 फरवरी तक का अल्टीमेटम*

* वनकर्मियों ने खोला मोर्चा, 6 फरवरी तक का अल्टीमेटम*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में वर्षों से तैनात वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के धैर्य का बांध अब टूट गया है। रविवार को नौगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में एकत्र होकर कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और ‘आर-पार’ की लड़ाई का शंखनाद कर दिया।
मुख्य विवाद और आरोप:
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 39 कर्मचारियों के पक्का होने (विनियमितीकरण) की फाइलें 7 माह से लंबित हैं।
कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने DFO बी. शिवशंकर पर मनमानी और ‘टालमटोल’ की नीति अपनाने का सीधा आरोप लगाया है।
जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि अल्प वेतन पर वर्षों सेवा देने के बावजूद विभाग पात्र कर्मचारियों के भविष्य की अनदेखी कर रहा है।
कर्मचारी संघ ने प्रशासन को 6 फरवरी तक की अंतिम समयसीमा दी है। प्रांतीय संयोजक रमाशंकर सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष भोरीक यादव ने स्पष्ट किया कि यदि तय तिथि तक लिखित आदेश जारी नहीं हुआ, तो नौगढ़, चकिया और चंद्रप्रभा समेत सभी रेंजों के सैकड़ों कर्मचारी रामनगर स्थित प्रभागीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles