*काम करके घर लौटते समय चार अज्ञात लोगों ने की मोबाइल फोन की छिनैती*

*काम करके घर लौटते समय चार अज्ञात लोगों ने की मोबाइल फोन की छिनैती*
•~ गुरमा चौकी से महज एक किमी. दूर गुर्मा-मारकुंडी स्थित काला पानी के समीप का मामला

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी से महज एक किलोमीटर दूर गुरमा-मारकुंडी स्थित काला पानी के समीप बीतीं रात्रि तकरीबन 11बजे मारकुंडी से काम करके लौटते वक्त एक 17 वर्षीय युवक को चार अज्ञात लोगों ने गला दबाकर मोबाइल छिन कर फरार हो गये।युवक किसी तरह घर भाग कर परिजनों को आपबीती बतायी।इस संबंध में भुक्तभोगी युवक की मां ने चोपन थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
‌‌ घटना के संबंध में शनिवार को चोपन थानाध्यक्ष को दिए गये प्रार्थना पत्र में ग्राम मारकण्डी,टोला कुशहिया,चौकी गुर्मा,थाना चोपन,जनपद सोनभद्र निवासिनी भुक्तभोगी युवक की मां इसरावती देवी पत्नी राजेश अगरिया ने बताया है कि गरीब निरीह अनु० जनजाति के है।परिजन मेहनत मजदूरी खेती किसानी पर आत्म निर्भर है। पुत्र बिनोद कुमार अगरिया तकरीबन उम्र 17 वर्ष कल 03 अप्रैल 2006 की रात्रि प्रहर तकरीबन 10 बजे मारकुण्डी से काम करके घर आ रहा था कि गुर्मा-मारकण्डी स्थित काला पानी के समीप11 बजे रात्रि चार अज्ञात व्यक्ति मिले और पुत्र विनोद को गमछे से गला दबाकर सेलफोन मोबाइल नं.-9956123776,आई एमइआई 356209521306610 टेक्नो स्पार्क को छिन कर भाग गयें। पुत्र उक्त अज्ञात व्यक्तियों के चंगुल से किसी तरह अपने आप को छुड़ाकर भाग कर घरआया और परिजनों से आपबीती बताया।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और परिजन काफी भयभीत, सशंकित,परेशानहाल हो उठे। उन्होंने इसकी लिखित सूचना चोपन थानाध्यक्ष को दी है।लिखित सूचना प्रार्थना पत्र देकर सरहंग,दबंगो के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग किया है। जो आमजनमानस के हित में है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles