शिक्षक एम एल सी लाल बिहारी यादव ने वित्त विहिन शिक्षकों के साथ की बैठक

शिक्षक एम एल सी लाल बिहारी यादव ने वित्त विहिन शिक्षकों के साथ की बैठक
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
विधान परिषद मे प्रतिपक्ष नेता शिक्षक एम एल सी लाल बिहारी यादव ने कहा कि वित्त विहिन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय एवं तदर्थ शिक्षकों का विनियमिती करण और राजकीय तथा एडेड शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करना पहली प्राथमिकता है।
शिक्षक एम एल सी सर्किट हाउस मे शिक्षकों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा करीब अस्सी प्रतिशत माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी वित्त विहिन शिक्षकों के कन्धे पर है, फिर शिक्षक आज के ब्यवस्था मे दुर्दशा का शिकार है। प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या को मैने सदन मे मजबूती से उठाया है। आगे भी शिक्षकों के हर हक की हर लडा़ई अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने जनपद के दर्जनों विद्यालयों का भ्रमण करते हुए शिक्षको से मुलाकात किया, ग्रामोदय विद्यालय बहुअरा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सर्वोदय जय प्रकाश बालिका विद्यालय रावर्टसगंज, नवोदय विद्यलय जाकर शिक्षकों से मुलाकात किया, इसके बाद सर्किट हाउस मे शिक्षकों की बैठक करते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार पर विस्तृत चर्चा किया, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों मे शिक्षक एम एल सी का चुनाव होने जा रहा है जिसमे सभी शिक्षकों को कर्मठता से लगना होगा, इस अवसर पर प्रबोध सिंह, मंगलम गोपालम, सतीश कुमार सिंह, बीरेन्द्र बहादुर यादव, बी एन यादव, सुखपाल सिंह यादव, प्रवेश कुमार यादव, काशी प्रसाद मौर्या, श्याम कुमार , रमेश चन्द विश्वकर्मा, क्षत्रपाल सिंह, श्याम बाबू, राजेश कुमार पाल , हरिदास खत्री, संजय सिंह उपस्थित रहे ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles