
*मैं सोनभद्र से भले जा रहा हूँ पर सोनभद्र मेरी स्मृतियो मे हमेशा रहेगा:देवेंद्र कुमार सिंह*
*मैं सोनभद्र से भले जा रहा हूँ पर सोनभद्र मेरी स्मृतियो मे हमेशा रहेगा:देवेंद्र कुमार सिंह*
*विकासभवन मे सहायक आयुक्त का विदाई समारोह संपन्न*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकासभवन स्थित सहकारिता कार्यालय मे सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण भावभीनी विदाई दी गई।उल्लेखनीय है कि देवेंद्र कुमार सिंह का तबादला बहराइच जनपद के सहायक आयुक्त के पद पर हुआ है।सोनभद्र की जिम्मेदारी उपायुक्त तथा प्रभारी सहायक आयुक्त मिर्जापुर अमित कुमारपांडेय को मिली है।समारोह मे सभी अधिकारियो तथा कर्मचारियो का आभार प्रकट करते हुए देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सोनभद्र मे सबसे इतना स्नेह और सम्मान मिला कि दो बरस पलक झपकते कब गुजर गए ,पता ही नहीं चला।उन्होने कहा कि मै सोनभद्र से जा भले रहा हूँ पर सोनभद्र मेरे साथ हमेशा रहेगा।इसकी सुखद स्मृतियाँ और आप सभी की भावनायें शुभकामनाएँ सदैव मेरे साथ रहेंगी।एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार ने सहायक आयुक्त के कार्यकाल को याद करते हुए कहाँ कि हम सबकी गलतियों पर तथा लक्ष्यो की पूर्ति न हो पाने पर एआर साहब नाराज होते तो डाँट फटकार से अधिक कोई दंड नही देते थे ।उन्होने मन और कर्म से किसी भी अधिकारी कर्मचारी का कभी अहित नहीं किया।उन्होने
सहकारिता परिवार के लिए सदैव एक अभिभावक की भूमिका निभाई।एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश ने सहायक आयुक्त को नये जनपद के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।इफको के क्षेत्रीय अधिकारी अभिजीत मौर्य ने सहायक आयुक्त को स्मृति चिन्ह भेंटकरते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जनपद मे उर्वरक की स्थिति पूर्वापेक्षा काफी बेहतर हुई।समारोह मे मुख्य रूप से एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश,एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार, एडीओ विनोद मौर्य, आलोक शेखर,महेश मौर्य, इबरार अहमद,शोएब, अवनीश पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।











