
अनपरा नाइट प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आगाज क्रिकेट के रोमांच से सराबोर हुई ऊर्जाधानी
अनपरा नाइट प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आगाज क्रिकेट के रोमांच से सराबोर हुई ऊर्जाधानी
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
अनपरा / खेल प्रेमियों का लंबा इंतजार अब समाप्त हो गया है। अनपरा कॉलोनी स्थित ऑपरेटिंग क्लब के मैदान पर अनपरा नाइट प्रीमियर लीग (ANPL) 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय विद्युत कर्मियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना और उनके बीच खेल भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई. अजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने भव्य आतिशबाजी के बीच फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। अतिथियों का स्वागत आयोजन अध्यक्ष ई. चंद्र प्रकाश (महाप्रबंधक, बताप) ने मुख्य अतिथि को बुके और बैच भेंट कर सम्मानित किया।
अभिवादन संरक्षक ई. विजय कुमार दिनकर ने जीएम प्रशासन का और ई. असुरजीत शर्मा ने आयोजन अध्यक्ष का बैच अलंकरण कर स्वागत किया। विशिष्ट उपस्थिति ई. निखिल चतुर्वेदी (महाप्रबंधक प्रशासन) और ई. एस.पी. यादव (मुख्य अभियंता) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मुकाबला हेरिटेज हीरोज बनाम लीजेंड्स-11 टॉस जीतकर लीजेंड्स-11 ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
बल्लेबाजी (Heritage Heroes)टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 99 रन बनाए। प्रमुख योगदान संजय कुशवाहा (23 रन), ई. विजय कुमार दिनकर (21 रन) और ई. चंद्र प्रकाश (20 रन)लक्ष्य का पीछा (Legends-11) पूरी टीम संघर्ष करते हुए 97 रन ही बना सकी और हेरिटेज हीरोज ने यह मैच 2 रन से जीत लिया। (रामज्ञान 12 रन, अमरनाथ 13 रन)।
मैन ऑफ द मैच: ई. विजय कुमार दिनकर को उनके बेहतरीन 21 रनों और 2 विकेट के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। दूसरा मुकाबला राउडी बॉयज बनाम रॉयल स्ट्राइकर्स
टॉस जीतकर रॉयल स्ट्राइकर्स के कप्तान ई. सतीश यादव ने गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी (Rowdy Boyz)टीम ने 11 ओवरों में 58 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें प्रभाकर सिंह ने 21 गेंदों पर 26 रनों की जुझारू पारी खेली। गेंदबाजी (Royal Strikers)प्रवीण राय ने 2 और अखिल ने 1 विकेट झटका। रोमांचक जीत रॉयल स्ट्राइकर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 3.3 ओवर में केवल 17 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। राउडी बॉयज की ओर से ई. असुरजीत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर (1 मेडन) में मात्र 2 रन देकर विकेट झटके। हालांकि, सतीश सिंह की 24 रनों की पारी की बदौलत रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीत दर्ज की। मैच के सफल आयोजन में निर्णायक (अंपायर) की भूमिका ई. असुरजीत शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, उमेश बिंद और सुरेंद्र पटेल ने निभाई। स्कोरिंग का जिम्मा रविकांत गौड़ और प्रदीप मौर्य ने संभाला। इस अवसर पर ई. उत्पल शंकर, ई. कृपा
शंकर सचान, ई. आर.पी. मल्ल, डॉ. विशाल मोहन, प्रशांत उपाध्याय समेत सैकड़ों की संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक महबूब अहमद, उपाध्यक्ष विष्णु देव झा और संचालक सचिन कनौजिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।ANPL 2026 न केवल क्रिकेट के प्रति जुनून को बढ़ावा देगा, बल्कि यह स्थानीय युवाओं और विद्युत कर्मियों के लिए आने वाले दिनों में मनोरंजन का मुख्य केंद्र बना रहेगा।











