1 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख, बिजली विभाग पे लगे आरोप

1 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख, बिजली विभाग पे लगे आरोप

करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय थाना करमा क्षेत्र के रानीतारा (मोकर्सिम) गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आग लगने से किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी भागवत प्रसाद मौर्य के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार काफी समय से नीचे लटक रहा था। दोपहर में तेज हवा चलने के कारण तार आपस में टकरा गए। जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तारों में स्पार्किंग हुई और गेहूं की फसल में आग लग गई।
आग तेजी से फैल गई और लगभग 1बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।पीड़ित किसान का कहना है कि उक्त तार पिछले करीब

15 वर्षों से नीचे लटक रहा है, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित जेई और लाइनमैन से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शिकायत करने पर अधिकारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं रहता है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles