*मारपीट में दलित युवक घायल,शांति भंग में तीन युवकों का हुआ चालान* 

*मारपीट में दलित युवक घायल,शांति भंग में तीन युवकों का हुआ चालान*

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीनाबाजार में दो पक्षों में हुई मारपीट में दलित युवक के गंभीर रूप से घायल होने पर चौकी पुलिस तत्काल शांति भंग की कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया,जहां पर सक्षम न्यायालय ने जमानत पर तीनों युवकों को रिहा कर दिया। प्राप्त समाचार के मुताबिक मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीना बाजार में बीते16अप्रैल2026, गुरुवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष से दलित युवक ओम प्रकाश पुत्र संतु भारती गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु परिजनों ने जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज में भर्ती कराया है। जहां गयाल युवा का इलाज जारी है। संबंध में चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल तीन युवकों हरिशंकर उर्फ बबलू पुत्र बीरबल शर्मा, उमर अंसारी व साहिल अंसारी पुत्रगण कुद्दुस अंसारी को गिरफ्तार कर 170,126,135 बीएनएसएस मे निरुद्ध कर सक्षम न्यायालय में पेश किया,यहां पर जमानत अर्जी पर तीनों को रिहा कर दिया गया।पुलिस की माने तो पीड़ित परिजनों से तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकरण करते हुए जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा मामले में वांछित लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles