*बलियारी में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*बलियारी में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

नगवां विकासखंड अंतर्गत बलियारी गांव में 22 अप्रैल बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस, भारत सरकार के सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में 210 बच्चों तथा शिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रीति, अनुष्का, वैभव कुमार, कंचन कुमारी, आंचल कुमारी, दिलजान, आजाद अंसारी, आयान, आनशी कुमारी सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही प्रबंधक संतोष कुमार दुबे, शिक्षक वीरेंद्र जायसवाल, रमेश जायसवाल, संजय कुमार तथा संस्था कार्यकर्ता विजय कुमार प्रजापति, रोहित विश्वकर्मा, कुतुबुद्दीन, पूनम, रीमा विश्वकर्मा, नीलम जायसवाल आदि मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles