
0-रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा
0-रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा
0-मनरेगा बकाया भुगतान समेत राज्य कर्मचारी का मांगा दर्जा
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
घोरावल / ग्राम रोजगार सेवक के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया इन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 58194 ग्राम पंचायत के अंतर्गत सीधी भर्ती से इनकी नियुक्ति हुई है इन्होंने कहा कि एक सचिव को 4 ग्राम पंचायत आवंटित की गई है जिसके कारण तमाम सुविधाओं का सामना करना पड़ता है यदि सरकार द्वारा इनका एक सहायक सचिव पद सृजित करते हुए रोजगार सेवकों को समायोजित कर दिया जाए तो निश्चित रूप से ग्राम पंचायत में सारी समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा वर्तमान समय में रोजगार सेवकों का मानदेय ₹10000 प्रतिमा निश्चित है जबकि भारत के कई राज्यों में समूह के कर्मचारियों के समान वेतन भुगतान एवं ग्रेड पे की व्यवस्था, राज्य कर्मचारियों की भांति समान कार्य समान वेतन भत्ते बोनस श्रम विभाग द्वारा जारी कुशल कामगारों के लिए शासनादेश के अनुरूप 24000 रुपए प्रतिमाह करने की मांग की गई है lब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम सौंप गए ज्ञाप में मुख्य रूप से 4 अक्टूबर 2021 की घोषणा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की भर्ती 20 दिन का आकस्मिक अवकाश एवं 12 दिन का चिकित्सकीय अवकाश रोजगार सेवकों का न्याय पंचायत स्तर पर स्थानांतरण एवं मृतक आश्रित को नौकरी मनरेगा
कार्यो की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए एंड्राइड मोबाइल एवं डाटा रिचार्ज इत्यादि मांगों पर प्रदेश सरकार यदि विचार नहीं करती है तो प्रदेश स्तर पर रोजगार सेवक का आंदोलन राजधानी लखनऊ में किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में सचिंद्र कुमार, विजय कुमार, तेज बहादुर सिंह, संतोष कुमार यादव ,महेंद्र प्रसाद, सर्वेश सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह,रमाकांत भारती, सहित दर्जनों लोग क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर मौजूद रहे











