
बरात से लौटी वाहन अनियंत्रित होकर पलटी,तीन की मौत।
बरात से लौटी वाहन अनियंत्रित होकर पलटी,तीन की मौत।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
बरात से लौटी वाहन अनियंत्रित होकर पलटी तीन की मौत।घर में मचा हड़कंप।
जानकारी के अनुसार एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बारात से लौट रही एक चार पहिया वाहन वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चर्चा की मानें तो वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जो खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे में दिलीप पासवान,नीतीश यादव, जितेंद्र साहनी। तीनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलती घर में कोहराम मच गया l











