
नवागत जिलाधिकारी सोनभद्र ने जिले की कमान संभाली।
नवागत जिलाधिकारी सोनभद्र ने जिले की कमान संभाली।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को विधिवत कलेक्ट के सभागार में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया उन्होंने कोषागार के डबल लाक कक्ष में अपनी निर्धारित औपचारिकता को पूर्ण करते हुए जिले की कमान संभाली। कलेक्ट्रेट प्रांगण में पहुंचने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया साथ में उपस्थित अपर जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
बता दें चर्चित गौड़ जिला अधिकारी को पूर्व में जिलाधिकारी रहे बी एन सिंह के स्थान पर जिम्मेदारी दी गई है शासन स्तर
पर आईएएस अधिकारियों के तबादले के क्रम में सोनभद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी श्री गौड़ ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार जनहित कार्यों में प्राथमिकता दी जाएगी सभी विकास योजनाओं को समय बद्ध तरीके से और पारदर्शिता तथा प्रभावित ढंग से क्रियवांवित किया जाए उन्होंने जिले में हो रहे कार्यों को नई गति दिलाने की उम्मीद जताई है।











