पांडेपोखर में सचिव द्वारा किया गया वृक्षा रोपण।

पांडेपोखर में सचिव द्वारा किया गया वृक्षा रोपण।
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पांडेपोखर के विद्यालय परिसर सहित पंचायत भवन ,तलाव पर बुधवार को ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,पंचायत सहायक ,प्रधानाध्यापक सहित अन्य लोगों के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।
जानकारी के अनुसार विकासखंड करमा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडे पोखर में बुधवार को ग्राम पंचायत सचिव छोटेलाल यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकेश, ग्राम पंचायत सहायक राकेश कुमार , प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक मनीष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन,विद्यालय परिसर,तालाव पर वृक्षारोपण किया गया। वृक्षा रोपण के पश्चात पंचायत सचिव छोटेलाल यादव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण ,जल संरक्षण,हरियाली को बढ़ावा ,देने का एकमात्र साधन वृक्षारोपण ही है। जिससे हम सभी को वृक्षारोपण करना है । पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने में वृक्ष की ही अहम भूमिका है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles