शहीद भगत सिंह को भारत रत्न की मांग, शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

शहीद भगत सिंह को भारत रत्न की मांग, शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

राबर्ट्सगंज/ शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर चाचा नेहरू पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। यह अभियान शहीद ए आजम भगत सिंह चेतना संस्था सोनभद्र के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें सरदार अजीत सिंह भंडारी, सरदार प्रितपाल सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, विवेक सिंह पटेल, राजाराम दुबे, बृजेश श्रीवास्तव, देवानंद पाठक और राकेश चौधरी समेत कई लोगों ने हिस्सा लेते हुए हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद की।
संस्था के अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि भगत सिंह देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। वहीं संयोजक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह अभियान सिर्फ सोनभद्र तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में इसे चलाया जाएगा, ताकि आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी को उनका उचित सम्मान दिलाया जा सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles