
सदर एसडीएम मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार बने ।
सदर एसडीएम मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार बने ।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
दुद्धी उपजिलाधिकारी (न्यायिक) अश्वनी कुमार का स्थानांतरण जिला मुख्यालय पर सदर एसडीम मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर कर दिया गया है। इस स्थानांतरण से स्थानीय न्यायिक व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
बता दें अश्वनी कुमार ने दुद्धी तहसील में न्यायिक मामलों का कुशलतापूर्वक संचालन किया था। उनके स्थानांतरण की आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक विभाग से हो चुकी है। जिला मुख्यालय पर सदर एसडीएम के रूप में वे अब जिला स्तरीय प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दुद्धी के लोगों ने और प्रशासनिक अधिकारियों ने अश्वनी कुमार के कार्यकाल की सराहना की है। दुद्धी में उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति शीघ्र होने की संभावना है।











