एक बूंद पानी के लिए बेताब टिकुरिया वासी, हर घर जल नल योजना से अछूता बस्ती।

एक बूंद पानी के लिए बेताब टिकुरिया वासी,
हर घर जल नल योजना से अछूता बस्ती।
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत टिकुरिया के करमा थाने से सटा मौजा व रैनबो किड्स स्कूल के पास मुख्य मार्ग सोनभद्र – मीरजापुर हर घर नल जल योजना से अछूता रह गया है।इस योजना से भी पाइप लाईन अभी तक नही बिछी है जिससे लोगों को गर्मी में एक बुद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है ।कहने को तो इंडिया मार्का बस्ती मे हैंडपम्प लगा है जो कई सालों से खराब पड़ा है जिसे सो पीस के रूप में रखा गया है।ग्रामीणों की मानें तो एक रिबोर भी किया गया है परन्तु पानी छोड़ देता है। हम लोग पानी एक किलोमीटर दूर रेलवे क्राशिंग के उस पार से लाते है l स्थानीय लोगों की बात करें तो बस्ती के चंद कदम दूर जल निगम मे टंकी है गांव में सप्लाई किया जाता है मगर इस बस्ती के लिए पानी नसीब नहीं है।जब कहा जाता है सम्बंधित लोगों से तो उनका एक टूक जवाब रहता है कि आप लोग गड्ढा खोद कर पाइप लगा लीजिये उसमे कनेक्शन कर दिया जायेगा । आखिर प्रधान मंत्री की जल नल योजना इस बस्ती के लिए नहीं बनी है।जब कि सड़क के उस पार जल नल योजना से

पाइप मदैनिया तक बिछा कर ठीकेदार चलते बने।बार बार आग्रह पर भी हम लोगों के बस्ती मे नही लगाया जिससे हम लोग पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।ग्राम वासी
आशीष सिंह, विजय सिंह, रमेश पाल, राजेन्द्र यादव, रामसूरत, मिना देवी, शारधा देवी, गीता देवी, सपना देवी, इंद्रावती देवी,बैजू पाल आदि लोग एकत्रित होकर जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles