
*मझगांवा में ‘जीरो पॉवर्टी क्लस्टर’ आवास हेतु खुली बैठक: 102 ग्रामीण पात्र घोषित*
*मझगांवा में ‘जीरो पॉवर्टी क्लस्टर’ आवास हेतु खुली बैठक: 102 ग्रामीण पात्र घोषित*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली ‘जीरो पॉवर्टी क्लस्टर’ आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम मझगांवा में उपजिलाधिकारी विकास मित्तल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण खुली बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान कोल और चेरो समुदाय के कुल 134 ग्रामीणों ने आवास हेतु अपना विवरण (नाम, उम्र, जाति व परिवार संख्या) दर्ज कराया। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही की गई जांच में:102 व्यक्ति प्रारंभिक रूप से पात्र पाए गए।11 व्यक्ति मानकों पर खरा न उतरने के कारण अपात्र घोषित किए गए।21 व्यक्तियों का सत्यापन शेष है, जिसे कल क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक द्वारा पूर्ण किया जाएगा।बैठक में
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तहसीलऔर विकास खंड के आला अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से तहसीलदार राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, ए डी ओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह और ए डी ओ पंचायत उपेंद्र साहनी शामिल थे।इसके साथ ही राजस्व टीम से अजय श्रीवास्तव (RI) तथा लेखपाल मनीष सिंह, देवेंद्र कुमार, राजीव सिंह और जावेद अहमद ने सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग किया।











