
*18 दिव्यांगों को मिली ट्राई-साइकिल, चेहरे पर खिली मुस्कान*
*18 दिव्यांगों को मिली ट्राई-साइकिल, चेहरे पर खिली मुस्कान*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
स्थानीय ब्लॉक परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 18 दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल (ट्रॉली) वितरित की गई। यह वितरण समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व में पंजीकृत लाभार्थियों को किया गया।कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी विकास सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह ‘सुड्डू’ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ए.डी.ओ. समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आए 18 पात्र दिव्यांगों को उनकी गतिशीलता बढ़ाने के लिए यह सहायता प्रदान की गई है।साधन मिलने के बाद दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।











