शिक्षक एमएलसी नेता लाल बिहारी यादव पहुंचे सोनभद्र, बीजेपी पर कसे तंज। 

शिक्षक एमएलसी नेता लाल बिहारी यादव पहुंचे सोनभद्र, बीजेपी पर कसे तंज।

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

बुधवार को शिक्षक सभा के एमएलसी तथा विपक्ष दल के नेता लाल बिहारी यादव का सोनभद्र आगमन हुआ। सोनभद्र आगमन पर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ से उनकी मुलाकात हुई साथ ही में अपने निर्वाचित क्षेत्र का भ्रमण किया। इसी क्रम में मधुपुर में स्थित श्री एग्रीकल्चर एंड ट्रैक्टर्स के कार्यालय का उद्घाटन किये। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखे। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर उन्होंने तंज करते हुए कहा कि सब मशीनरी का खेल है तथा लोकतंत्र का हनन हुआ है। साथ ही में महिला सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा सांसद रवि किशन के अभद्र टिप्पणी का विरोध करते उन्होंने कहा कि या मर्यादित भाषा बीजेपी के द्वारा ही बोला जाता है, बीजेपी केवल दिखावे के लिए महिलाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की जब मूर्ति अयोध्या में स्थापित हो रही थी तो महिला होने के नाते हमारे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी नहीं बुलाया गया। आगे जब उनसे केरल में बीजेपी की करारी हर का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केरल एक शिक्षित प्रदेश है, भारत में सबसे ज्यादा साक्षरता वाला राज्य है वहां लोग अपने मतों को जानते हैं कि किसको वोट देने से हमारा लाभ है इसीलिए वहां की जनता ने बीजेपी का बाय काट की और दूसरे दलों को जीताने का काम किया। आगे उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष ईवीएम मशीन का विरोध कर रही है और आगे भी यह जारी रहेगा हम आगे भी ईवीएम से चुनाव न करने तथा वैलेट पेपर से चुनाव करने की मांग करते हैं। इस दौरान शिक्षा सभा के एमएलसी तथा विपक्षी दल के नेता लाल बिहारी यादव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मधुपुर अजीत कुमार पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीनारायण कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन कुमार मौर्य, पूर्व प्रधान उमेश कुमार पाल, राजेश, रामकिशोर, जयसिंह मौर्य, विवेक कुमार, निरंजन पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles