*मामूली कहासुनी में हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद।*

*मामूली कहासुनी में हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जनपद की शहाबगंज पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त अमरनाथ यादव को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (गड़ासा) भी बरामद कर लिया है।
बीती 30 अप्रैल 2026 को शहाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खुर्द के पास चकिया-चन्दौली मार्ग पर मामूली विवाद के दौरान कोमल तिवारी (52 वर्ष) पर जानलेवा हमला किया गया था। इलाज के दौरान 2 मई को बीएचयू ट्रामा सेंटर में उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार (6 मई) को घेराबंदी कर अभियुक्त अमरनाथ यादव (60 वर्ष) को तियरा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक द्वारा उसकी पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणियों से आक्रोशित होकर उसने गड़ासे से सिर पर वार किया था।पुलिस ने कार्यवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने किया, जिसमें उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र सिंह, संतोष सिंह, राजेन्द्र नाथ सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles