
बिजली का पोल गिरा,विद्युत आपूर्ति बंद।
बिजली का पोल गिरा,विद्युत आपूर्ति बंद।
करमा, सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय मुख्य बाजार के मुख्य मार्ग पर अज्ञात कारणों से बिजली का पोल गिर गया जिससे पानीकी भारी समस्याएं उत्पन्न होने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार के मुख्य मार्ग राबर्ट्सगंज -मीरजापुर पर स्थित रामनारायण जायसवाल के घर के सामने लगा बिजली का पोल अज्ञात कारणों से गिर गया है जब सुबह लोग उठे तो देख कर सन्न रह गए ।संयोग अच्छा था की बाजार में आवागमन नहीं हो रहा था जिसके कारण कोई घटना नहीं हुई।स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का यह पोल गिर जाने से पूरे बाजार की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है जिम्मेदार विद्युत अधिकारियों को सूचना दी गई है परंतु अभी तक कोई पहल नहीं हुई जिसके कारण लोगों को पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। अगर विभाग समय पर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं करता तो पानी का संकट घहरा जाएगा ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है।जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके।











