*मुख्य राजमार्ग स्थित सलखन रेलवे पुल के नीचे कूड़ा-कचड़ा समेत गंदा पानी बहने से राह चलना हुआ मुश्किल* 

*मुख्य राजमार्ग स्थित सलखन रेलवे पुल के नीचे कूड़ा-कचड़ा समेत गंदा पानी बहने से राह चलना हुआ मुश्किल*

•~महिला,पुरुष,बच्चों समेत पूजा अर्चना करने तथा पैदल चलने वाले वाहनों से छींटा पड़़ने से बढ़ी समस्या

गुरमा सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)

चोपन थाना परिक्षेत्र अन्तर्गत मुख्य राज मार्ग स्थित सलखन मुख्य बाजार रेलवे पुल के नीचे व्यवसायियों द्वारा कूड़ा-कचड़ा समेत गंदा पानी बहाने से पैदल चलने वाले आम जनमानस को राह चलना मुश्किल हो गया है।वहीं गंदा पानी का छींटा बड़े छोटे चलने वाले वाहनों से पड़ने से लोगों की और मुश्किलें बढ़ा दिया है।वहीं वर्षाकाल में बढ़ते प्रदूषण से लोगों को समस्या उत्पन्न हो जाती है।वहीं पूजा अर्चना के साथ नमाजियों को गंदा पानी का छींटा पड़ जाने से एक विकट समस्या उत्पन्न हो गई है जबकि इस सम्बंध में डा. रामऔतार चौहान,राकेश चौबे,सुभाष भारती,गुलाब चंद्रा,नारद भारती पप्पू गुप्ता,संजय गुप्ता इत्यादि स्थानीय लोगों ने सम्बंधित रोड़ निर्माण विभाग से कई बार अवगत भी कराया है बावजूद इसके आज तक कोई पहल नहीं किया गया जबकि इसी रास्ते विभागीय अधिकारियों की वाहनें आती जाती हैं। प्रश्न अब यह उठता है कि क्या उनकी निगाहें इस तरफ नहीं केंद्रित होती हैं।क्षेत्रीय प्रबुद्ध लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों समेत जिलाधिकारी से अविलंब उचित कार्यवाही करने की मांग की है। जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles