
*मारकुंडी इण्डियन बैंक के समीप निःशुल्क प्याउ की व्यवस्था हो जाने से आम जनमानस समेत राहगीरों को मिली बड़ी राहत*
*मारकुंडी इण्डियन बैंक के समीप निःशुल्क प्याउ की व्यवस्था हो जाने से आम जनमानस समेत राहगीरों को मिली बड़ी राहत*
गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राजमार्ग स्थित इण्डियन बैंक के समीप इस भीषण गर्मी तपन में कोई पानी पीने की व्यवस्था न होने से दूरदराज समेत पहाड़ी ग्रामीण अंचलों समेत आसपास क्षेत्र के बैक उपभोक्ताओं समेत ट्रक चालकों, राहगीरों,आम जनमानस के लोगो को पीने के पानी की बिकट समस्या उत्पन्न हो गई थी।जिसको मद्देनजर रखते हुए मारकुंडी ग्रामप्रधान उधम सिंह यादव द्वारा शुक्रवार को ठण्डा स्वच्छ जल की व्यवस्था के साथ एक व्यक्ति को नियुक्त कर देने से लोगों को राहत मिल गई।जिसकी प्रशंसा बैंक के समस्त स्टाप सहित सभी प्रबुद्ध लोगों ने इस शुभ व नेक कार्य की प्रशंसा किया है तथा लोगों ने इस सराहनीय कार्य की तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।











