
राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा एक अनूठी पहल, कृषक घर बैठे डिजिटल भुगतान के माध्यम से प्राप्त करें खतौनी
राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा एक अनूठी पहल, कृषक घर बैठे डिजिटल भुगतान के माध्यम से प्राप्त करें खतौनी
प्रमाणित प्रति न्यायालय से लेकर बैंकों आदि सभी कार्यालय में होगी मान्य
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा एक अनूठी और महत्वपूर्ण पहल की गई है जिसके माध्यम से अब कृषक घर बैठे अथवा किसी भी स्थान से ऑनलाइन डिजिटल भुगतान के माध्यम से खतौनी की प्रति ₹15 में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उनको तहसील अथवा किसी जन सेवा केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा कृषकों को 24 घंटे एवं वर्षभर उपलब्ध रहेगी। बता दें कि प्रदेश भर में 3 करोड़ खतौनी प्रतिवर्ष कृषकों द्वारा निकाली जाती हैं।अभी कृषक केवल तहसील जाकर अथवा जन सेवा केंद्र पर जाकर ही ₹15 में खतौनी की प्रति प्राप्त कर सकते हैं।इसके लिए कृषकों को लंबी दूरी तय करके जन सेवा केंद्र तक अथवा तहसील तक जाना पड़ता है। अब कृषक इस लंबी दूरी तय करने से बच जाएंगे। तहसील घोरावल में प्रतिमाह लगभग
6000 खतौनी कृषकों द्वारा प्राप्त की जाती हैं। इस खतौनी को प्राप्त करने के लिए बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाइट पर जाना होगा। भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, क्यू आर कोड स्कैनर आदि सभी माध्यम उपलब्ध रहेंगे। प्रमाणित प्रति किसी भी समय किसी भी स्थान पर प्राप्त की जा सकती है। यह प्रमाणित प्रति न्यायालय से लेकर बैंकों आदि सभी कार्यालय में मान्य होगी।











