पैक बोरे नदी में फेके जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ।

पैक बोरे नदी में फेके जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय थाना क्षेत्र के कसया यमसोकर मार्ग पर बेलन नदी में पुलिया के पास शनिवार बदबू युक्त पैक बोरे को देखकर गांव में सनसनी फैल गई ।बकरी चराने वाले लोगों ने बताया कि एक सफेद रंग की बुलोरो आयी और बन्द बोरे नदी में पुलिया के पास फेक कर चले गए।यह सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और पुलिया के पास सैकड़ों लोग एकत्रित होकर तरह तरह की चर्चा करने लगे।किसी ने पीआरबी पुलिस को सूचना दी, पीआरबी पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची जब बोरे को खुलवाई तो उसमें एक मृतक बछड़े को विधिवत पैक करके फेका देखा तो राहत की सांस ली। उस्थित भीड़ ने भी राहत की सांस ली ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles