
*20 मई को दवा की दुकानें रहेंगी बंद, नौगढ़ के व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।*
*20 मई को दवा की दुकानें रहेंगी बंद, नौगढ़ के व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
ऑनलाइन दवा बिक्री और जटिल सरकारी अधिसूचनाओं के विरोध में नौगढ़ दवा विक्रेता समिति ने हुंकार भर दी है। तहसील मुख्यालय पर आयोजित एक अहम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर पूर्णतः बंद रहेंगे।
कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा ऑनलाइन दवाओं पर दी जा रही भारी छूट से छोटे व्यापारियों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।व्यापारियों ने जीएसआर 817 (ई) और कोविड जीएसआर 220 (ई) जैसी अधिसूचनाओं को व्यापार विरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की माँग की है।
संगठन का दावा है कि इन नीतियों से देशभर के करीब 14 लाख केमिस्टों और उनसे जुड़े करोड़ों लोगों के परिवार
प्रभावित हो रहे हैं।चंदौली दवा विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य और महामंत्री नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में जिला संगठन मंत्री विकास सिंह और AIOCD सदस्य नीरज गोस्वामी ने व्यापारियों को संबोधित किया। स्थानीय स्तर पर समिति के अध्यक्ष शिवनारायण यादव, महामंत्री बृजेश केसरी, और कोषाध्यक्ष रामजी यादव , कौस्तुभ केशरी,राकेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में दवा विक्रेता उपस्थित रहे।











